Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुरु से भाजपा सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में हुए शामिल

पार्टी में शामिल होने के बाद राहुल कस्वां ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

11 Mar 2024

चुरु से भाजपा सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के चुरु से सांसद राहुल कस्वां सोमवार को अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। अब वे कांग्रेस की टिकट पर चुरु से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी में शामिल होने के बाद राहुल कस्वां ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं। भाजपा सरकार लगातार किसानों की आवाज को अनसुना कर रही। कई मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए आज वे कांग्रेस परिवार से जुड़े हैं। कांग्रेस पार्टी में रहकर मैं जनता के हित में काम करता रहूंगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज राजस्थान समेत पूरा देश भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। भाजपा सरकार ने एक किसान के बेटे को भी किसानों की आवाज उठाने से रोक दिया। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए और राहुल गांधी से प्रभावित होकर आज राहुल कस्वां ने कांग्रेस का दामन थामा है।

उल्लेखनीय है कि अपने चार बार सांसद रहे पिता की विरासत संभालते हुए राहुल कस्वां ने 2014 और 2019 में यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News